प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्व DGHS पर अरबों की दवा खरीद घोटाले का आरोप

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग घोटाला: पूर्व DGHS डॉ वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एसीबी ने करोड़ों रुपये के चिकित्सा उपकरण और दवा खरीद घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग घोटाला पूर्व dghs डॉ वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पूर्व डीजीएचएस डॉ वत्सला गोयल |

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दवाओं, शल्य चिकित्सा सामग्री और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में हुए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार-विरोधी शाखा (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर केंद्रीय खरीद एजेंसी (CPA) के माध्यम से की गई सरकारी खरीद में निविदा विनिर्देशों (Tender Specifications) में हेरफेर करने और प्रशासनिक अनियमितताएं बरतने का गंभीर आरोप है।

सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर हुई कार्रवाई

यह मामला दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की शिकायत के बाद सामने आया था, जिसमें पाया गया कि सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाकर चुनिंदा निजी फर्मों को अनुचित लाभ दिया गया। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17ए के तहत औपचारिक मंजूरी देते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। बता दें कि इसी मामले में एसीबी ने केंद्रीय खरीद एजेंसी के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार रंगा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति 'शून्य सहिष्णुता' (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने जांच एजेंसियों को इस मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई के एक-एक पैसे की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related to this topic: