प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

100 CCTV कैमरों की मदद से दबोचा

दिल्ली में 11 साल की बच्ची से छेड़खानी, सब्जी विक्रेता गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 11 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के मामले में बिहार निवासी एक 25 वर्षीय सब्जी विक्रेता को निहाल विहार इलाके से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में 11 साल की बच्ची से छेड़खानी सब्जी विक्रेता गिरफ्तार

Delhi Police Arrest Vegetable Vendor in Minor Molestation Case |

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 11 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के मामले में बिहार निवासी एक 25 वर्षीय सब्जी विक्रेता को निहाल विहार इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 3 अप्रैल को पीड़िता के घर के पास हुई थी। बच्ची के चाचा ने अगले दिन थाने में शिकायत करते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया बयान, बनाई विशेष जांच टीम

निहाल विहार थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों की उपस्थिति में नाबालिग पीड़िता का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। SHO, इंस्पेक्टर शीशपाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल देवेंद्र, धर्मपाल, विक्रांत और कांस्टेबल विपिन की एक विशेष जांच टीम तुरंत गठित की गई। इस जांच की निगरानी पश्चिम विहार के सहायक पुलिस आयुक्त राजबीर लांबा ने की।

100 से ज्यादा CCTV खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच टीम ने आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। इसमें आरोपी लक्ष्मी पार्क के पास घुमता दिखा। इस अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने उस जगह पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आगे की जांच में पता चला कि वह पास के इलाके में सब्जी बेचने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/only-indians-in-voter-list-infiltrators-to-be-removed-sukanta-majumdar/155406

वोटर लिस्ट में सिर्फ भारतीयों को जगह, घुसपैठियों का कटेगा नाम: सुकांत मजुमदार

Related to this topic: