प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली में शुक्रवार से हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में सामान्य से अधिक दर्ज हुआ अधिकतम तापमान, शुक्रवार से हल्की बारिश का अनुमान: आईएमडी

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया है साथ ही शुक्रवार से हल्की बारिश आरंभ होने की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली में सामान्य से अधिक दर्ज हुआ अधिकतम तापमान शुक्रवार से हल्की बारिश का अनुमान आईएमडी

Delhi records above-normal maximum temperature, light rain forecast from Friday: IMD |

नई दिल्ली (भारत)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से हल्की बारिश होने और इस दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान मंगलवार के 35 डिग्री सेल्सियस

यह अधिकतम तापमान मंगलवार के 35 डिग्री सेल्सियस से 1.1 डिग्री अधिक रहा। पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पालम में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक), लोधी रोड में 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक), रिज में 34.9 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक) और आयानगर में 35.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री (सामान्य से 0.8 डिग्री कम), लोधी रोड में 26.2 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक), रिज में 22.8 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री कम) और आयानगर में 26.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी रही और बुधवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। (इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः माता-पिता की चिंताएं जीवनसाथी चुनने की स्वतंत्रता से ऊपर नहीं: इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Related to this topic: