Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना को जुटाया. मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान हो गई है.
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना को जुटाया. मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान हो गई है. आरोपी मुबारक खान बिसारा का रहने वाला है. पुलिस ने सूफियाना पार्क के पास से पकड़ा है.
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक जितेंद्र उर्फ विनय और आरोपी मुबारक एक ही गांव के थे. आरोपी मुबारक आठ महीने फ्लिपकार्ट में जॉब कर रहा था. मृतक जितेंद्र को कुछ ही दिन हुए थे. जॉब से जुडे हुए. कमरा न मिल पाने की वजह से वह मुबारक के साथ रहता था.
गला दबाकर मार दिया
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर जितेंद्र को कमरे के लिए ताना मारता था. वारदात वाली रात को खाने को लेकर विवाद हुआ. पुलिस ने बताया कि ड्यटी से लौटने के बाद मुबारक ने जितेंद्र से पूछा कि क्या उसने उसके लिए खाना बनाया है. जितेंद्र ने मना किया. दोनों के बीच बहस हुई.
मुबारक गुस्से में था और उसने सोते वक्त गला दबाकर हत्या कर दी. अभी पुलिस गहराई से इस पर जांच कर रही है. जब परिजनों को सूचना मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/cb858253/b39acd6b/breakingdetails/chief-justice-to-interim-pm-kp-oli-statement-against-india-46478