प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झालावाड़ में प्रशासनिक दबाव के खिलाफ जांच की मांग

कांग्रेस पार्षदों और परिजनों पर प्रशासनिक दबाव के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ ने कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्षदों और उनके परिजनों पर प्रशासन के माध्यम से बनाए जा रहे कथित दबाव और अनावश्यक कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस पार्षदों और परिजनों पर प्रशासनिक दबाव के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग

प्रशासनिक दबाव के खिलाफ जांच की मांग |

झालावाड़: कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित निर्वाचित पार्षदों एवं उनके परिजनों पर प्रशासन के माध्यम से बनाए जा रहे कथित दबाव एवं अनावश्यक कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर रोक लगाने की मांग कांग्रेस कमेटी झालावाड़ की ओर से की है। हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों के बाद झालाबाड़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित निर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों को प्रशासन के माध्यम से परेशान करने, दबाव बनाने एवं भय का वातावरण उत्पन्न करने संबंधी शिकायतें एवं सूचनाएं जिला कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आई हैं। 

कानून और तथ्यों के आधार पर हो केवल कार्रवाई

लोकतंत्र में प्रत्येक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को बिना किसी भय अथवा दबाव के अपने संवैधानिक एवं जनप्रतिनिधि दायित्वों का निर्वहन करने का अधिकार है। पुलिस एवं प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली निष्पक्ष संस्थाएं हैं। अतः किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई केवल विधि एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही की जानी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ यह स्पष्ट करना चाहती है कि कानून का पालन एवं निष्पक्ष कार्रवाई का हम पूर्णतः सम्मान करते हैं, लेकिन राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से किसी जनप्रतिनिधि और उसके परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाना स्वीकार्य नहीं है।

बिना पर्याप्त आधार के पुलिस कार्रवाई और दबाव पर रोक

कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों और उनके परिजनों से संबंधित मामलों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक समीक्षा करवाई जाए। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिना पर्याप्त आधार के अनावश्यक पुलिस कार्रवाई अथवा दबाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाए। अगर किसी प्रकरण में विधिक कार्रवाई आवश्यक हो तो वह पूर्णतः कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष रूप से करें। पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को किसी भी राजनीतिक दबाव से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएं, जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिवारजनों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किए जाने संबंधी शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का आरोप- TMC का चिन्ह फ्रीज होने के बाद भाजपा-ECI ‘पार्टी तोड़ने’ के लिए साथ आए
 

Related to this topic: