प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टूटी पटिया बनी हादसे की वजह

जीटीआर रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैक पर गिरे डिप्टी एसएस आई गंभीर चोटें

जीटीआर रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैक पर गिरने से डिप्टी एसएस संतोष कुमार पांडेय को गंभीर चोटें आई, जिसते बाद उन्हें अचेत अवस्था में तत्काल मंडल रेल अस्पताल पहुंचाया गया।

जीटीआर रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैक पर गिरे डिप्टी एसएस आई गंभीर चोटें

घायल डिप्टी एसएस संतोष कुमार पांडेय |

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। शुक्रवार की देर रात्रि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटीआर रेलवे ओवरब्रिज पर एक बड़ा हादसा हो गया। पुल के फर्श की पटिया टूटने से ड्यूटी पर जा रहे रेलवे के उप स्टेशन अधीक्षक (डिप्टी एसएस) संतोष कुमार पांडेय नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

अचेत अवस्था में तत्काल मंडल रेल अस्पताल पहुंचाया

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार पांडेय इंडियन इंस्टीट्यूट रेलवे आवास से पैदल आरआरआई डीडीयू में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान जीटीआर रेलवे ओवरब्रिज से गुजरते समय अचानक पुल के फर्श की पटिया टूट गई। इससे संतुलन बिगड़ने के कारण वह काफी ऊंचाई से सीधे नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। हादसे में उनके सीने और कमर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद रेलकर्मियों ने उन्हें अचेत अवस्था में रेलवे ट्रैक से उठाकर तत्काल मंडल रेल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

पुलों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठे

इस घटना के बाद रेलवे के पुराने पुलों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। रेलकर्मियों का कहना है कि यदि रेलवे ओवरब्रिज की नियमित जांच होती और क्षतिग्रस्त पटियों की समय रहते मरम्मत कराई जाती तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था। ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी के साथ हुए इस हादसे ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और पुलों के रखरखाव की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों और पुल की स्थिति को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़ेंः बीच-बचाव करने पर सेंटरिंग के पटरे से सिर पर जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: