देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक की चपेट में आने से खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत हो गई। चालक फरार है और मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है।
देवास (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब तस्करी वाहन ट्रक ने खातेगांव टी आई दिलीप पूरी को कुचल दिया गंभीर रूप से घायल पुरी को अस्पताल ले जाया गया जहां करीब 2 घंटे तक CPR और इलाज के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिलीप रविवार देर रात करीब 1:30 बजे अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने टीम के साथ इंदौर बैतूल हाईवे पहुंचे थे।
संदलपुर में ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक
नेमावर पुलिस भी इसी ट्रक का पीछा कर रही थी पुलिस टीम को ट्रक हाईवे पर डिवाइड के किनारे खड़ा मिला थाना प्रभारी पुरी ने ड्राइवर से बाहर आने को कहा इसी दौरान वह ट्रक को डिवाइड पर चढ़कर आगे बढ़ने लगा इस दौरान पिछला पहिया उन पर चढ़ गया और पूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर शैलेंद्र ने बताया टी आई की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई थी शरीर के कई अंग बुरी तरह डैमेज थे शरीर पर कहीं फैक्चर थे फिर भी हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की
वाहन को संदलपुर में छोड़कर ड्राइवर फरार
ड्राइवर ट्रक को डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर ले गया और संदलपुर में छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने वाहन को थाने पर खड़ा कर दिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है घटना की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। घटना की सूचना मिलने पर देवास एसपी आदित्य मिश्रा सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे खातेगांव पहुंचे।
ट्रक के कंपार्टमेंट में भरी मिली शराब
एसपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसआईटी बना दी गई है जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आगे बताया की ट्रक के कंपार्टमेंट में शराब भरी हुई थी। आबकारी उप निरीक्षक पूजा गहलोत ने बताया ट्रक बेस से करीब दो फिट ऊंचा है। ट्रक के कंपार्टमेंट में शराब भरी हुई थी शराब कितनी है कहां से लाई थी यह गिनती के बाद ही पता चलेगा पायेगा।
टीआई दिलीप पुरी के निधन से परिवार में मातम
खातेगांव थाना प्रभारी पूरी मूल रूप से धार जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम बरमंडल के निवासी थे। परिवार में पत्नी कविता और बेटा बेटी है। उनके पिता ओमप्रकाश पूरी कृषक होने के साथ कांग्रेस नेता है। बताया जा रहा है कि दिलीप पुरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा उनके छोटे भाई इंदौर में निजी नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें: अमेठी में शादी की खुशियों के बीच मातम, ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा की मौत