प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डायबिटिक बच्ची और उसकी बहन को...

डायबिटिक बच्ची और उसकी बहन को स्कूल से बाहर निकाला

गुना। शहर के दलवी कॉलोनी स्थित अल्फा स्कूल पर शिक्षा के अधिकार और मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी करने के...

डायबिटिक बच्ची और उसकी बहन को स्कूल से बाहर निकाला

डायबिटीक बच्ची और उसकी बहन को स्कूल से बाहर निकाला |

गुना। शहर के दलवी कॉलोनी स्थित अल्फा स्कूल पर शिक्षा के अधिकार और मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्कूल प्रबंधन ने कथित तौर पर एक डायबिटिक छात्रा और उसकी सगी बहन को स्कूल से बाहर निकाल दिया है।

पीड़ित बच्ची को टाइप-1 डायबिटीज

पीड़ित बच्ची को टाइप-1 डायबिटीज है, जिसके कारण उसे नियमित अंतराल पर इंसुलिन के इंजेक्शन की आवश्यकता होती है। उसके पिता रोज स्कूल जाकर उसे इंसुलिन लगाते थे।

​प्रबंधन को नागवार गुजरा

स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि परिजनों की मांगें बढ़ रही थीं। उनके अनुसार, पिता लंच टाइम बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे स्कूल प्रशासन ने स्वीकार नहीं किया।

​छात्राएं टॉपर, जानबूझकर साजिश का आरोप

माता-पिता का आरोप है कि उनकी दोनों बेटियाँ टॉपर छात्राएं हैं। उनका दावा है कि स्कूल ने जानबूझकर एक साजिश के तहत उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है, ताकि बच्ची की मेडिकल स्थिति की जिम्मेदारी न लेनी पड़े।

​माता-पिता ने की न्याय की गुहार

पीड़ित बच्चियों के माता-पिता इस मामले की शिकायत लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुँचे हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

आरटीआई में यह अनैतिक और गैर कानूनी

शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत किसी भी बच्चे को उसकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर शिक्षा से वंचित करना गैर-कानूनी और अनैतिक माना जाता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: