खंडवा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन पुलिया इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ मीटर गेज के एक पुराने और...
खंडवा में रेलवे की जर्जर बिल्डिंग गिरी. MCM कर्मचारी की मौत व एक गंभीर
|
खंडवा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन पुलिया इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ मीटर गेज के एक पुराने और जर्जर रेलवे कार्यालय के भवन का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस मलबे की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार को घटी।
चल रहा था लोहा, स्क्रैप निकलने का काम
जानकारी के अनुसार, रेलवे के पुराने और जर्जर हो चुके कार्यालय से लोहा और स्क्रैप (Scrap) निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग की छत और दीवार का एक भारी हिस्सा भरभरा कर गिर गया।
एक मृत और एक की हालत गंभीर
हादसे में मृतक की पहचान शशिकांत कश्यप (उम्र 41 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रेलवे में MCM (Master Craftsman) के पद पर तैनात थे। उनके पिता का नाम रामदुलारे कश्यप है। इसके साथ हादसे में एक अन्य व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा मानकों की हो रही है जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए। मलबे को हटाकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई और व्यक्ति तो अंदर नहीं दबा है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है कि क्या कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह बिल्डिंग काफी समय से जर्जर अवस्था में थी और स्क्रैप निकालते समय सावधानी न बरतना हादसे का कारण बना।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818