प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को बताया हिंदू विरोधी, घुसपैठ पर उठाए सवाल

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा सीट खड़गपुर के उम्मीदवार दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी बताया है।

भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को बताया हिंदू विरोधी घुसपैठ पर उठाए सवाल

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा सीट खड़गपुर के उम्मीदवार दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी बताया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में हुई तमाम हिंसा की घटनाओं के लिए मुस्लिम अपराधियों को शह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन जिलों में वोटर लिस्ट से सबसे ज्यादा संख्या में मुस्लिम वोटरों के नाम कटने पर अचरज नहीं होना चाहिए। इन दोनों जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ ज्यादा हुआ है और इससे डेमोग्राफी काफी बदला हुआ है।

सीएम ममता पर मुस्लिम अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी सभा में दिए गए बयान पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इन दोनों जिलों में मुस्लिमों की संख्या अधिक है। इन्हीं जिलों में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। अपराधा की घटनाएं ज्यादा होती है। बाहर के मुस्लिम अपराधियों, आंतकवादियों को यहीं संरक्षण मिलता है। बात-बात में हिंदुओं के घर जलाने, उनकी संपति की लूटने की घटनाएं यहीं होती रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर चौबीस परगना के बनगांव में चुनावी सभा में कहा कि मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में चुनाव आयोग ने चुन-चुन कर मुस्लिम वोटरों के सबसे ज्यादा नाम काटा है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों के तर्ज पर कहा कि एक-एक बांग्लादेशी घुपैठियों को यहां से बाहर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/rajnath-singh-targets-mamata-warns-pakistan-over-threats/155397

राजनाथ सिंह का ममता बनर्जी पर हमला, पाकिस्तान को भी दी कड़ी चेतावनी

Related to this topic: