प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिलीप घोष: यूपी स्टाइल में इनकाउंटर

भाजपा नेता दिलीप घोष : उत्तर प्रदेश की स्टाइल में माफियाओं व बदमाशों का इनकाउंटर होगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खड़गपुर सदर से चुनावी मैदान में उतरे Dilip Ghosh ने बड़ा बयान दिया है।

भाजपा नेता दिलीप घोष   उत्तर प्रदेश की स्टाइल में माफियाओं व बदमाशों का इनकाउंटर होगा

Crime and Politics |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खड़गपुर सदर से चुनावी मैदान में उतरे Dilip Ghosh ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार आती है, तो पुलिस व्यवस्था में पूरी तरह बदलाव किया जाएगा और उत्तर प्रदेश की स्टाइल में माफियाओं और बदमाशों का इनकाउंटर होगा। उनके इस बयान से विरोधी पार्टियां ही नहीं, भाजपा के अंदर भी हलचल मच गई है।

विवादों से पुराना नाता

भाजपा नेता दिलीप घोष अपनी कटु टिप्पणियों की वजह से पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में खड़गपुर सदर थाने को लेकर पुलिस अधिकारियों को धमकाने जैसे बयान पर भी वे विवाद में आए थे। इसके अलावा राज्य के मंत्रियों के घरों पर हमला करने संबंधी टिप्पणी को लेकर टीएमसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी। हालांकि इन विवादों का दिलीप घोष पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

पुलिस और माफियाओं पर बयान

दिलीप घोष का कहना है कि जो पुलिस अधिकारी माफियाओं और बदमाशों के साथ चाय पीते हैं और भ्रष्ट नेताओं की चमचागिरी करते हैं, वही पुलिस अधिकारी आगे चलकर माफियाओं का उत्तर प्रदेश की स्टाइल में इनकाउंटर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर माफियाओं और गुंडों को जेल भेजा जाएगा और कानून व्यवस्था पूरी तरह बदली जाएगी।

आलोचना से नहीं पड़ता फर्क

दिलीप घोष ने यह भी कहा कि कौन नेता या कौन सी पार्टी उनके बारे में क्या कहती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि चार मई के बाद सब कुछ बदल जाएगा।

अपने खिलाफ मामलों पर क्या बोले

अपने खिलाफ दर्ज मामलों पर दिलीप घोष ने कहा कि उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी को हथियार से नहीं डराया। उन्होंने कहा, “जो डरता है, वह डरता रहेगा, मैं डरने वालों में से नहीं हूं। अगर किसी में हिम्मत है तो सामने आए।”

यह भी पढ़े: नीरव मोदी की अपील ब्रिटेन कोर्ट ने खारिज

https://www.primenewsnetwork.in/world/uk-court-rejects-nirav-modi-appeal/151839

Related to this topic: