प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डिंडोरी में सड़क हादसे में पांच घायल

डिंडोरी में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल, ऑटो की टक्कर से हुआ हादसा

डिंडोरी जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी भोपाल से लौटकर अपने गृहग्राम कस्तूरी जा रहे थे।

डिंडोरी में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल ऑटो की टक्कर से हुआ हादसा

Dindori Road Accident: Five of a Family Injured as Auto-Rickshaw Hits Tree |

डिंडोरी (मध्यप्रदेश)। डिंडोरी जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम कस्तूरी निवासी गोविंद सिंह श्याम (30 वर्ष), पिता बिछला सिंह श्याम, आरती श्याम (25 वर्ष), लक्ष्मी देवी (22 वर्ष), सूरज श्याम (5 वर्ष) और रुचि श्याम (8 वर्ष) भोपाल से लौटकर अपने गृहग्राम कस्तूरी जा रहे थे। इसी दौरान गीधा ग्राम के समीप रास्ते में ऑटो चालक की कथित लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया।

पेड़ से टकराकर पलटा तेज रफ्तार ऑटो

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक तेज गति और असावधानी से वाहन चला रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया और पलट गया। हादसा इतना तेज था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

ग्रामीणों ने तत्काल डायल-108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट सरफराज खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और ऑटो चालक की भूमिका की पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण आए दिन ऐसे हादसे सामने आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: दहेजवार जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार, कई फरार

Related to this topic: