प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घरेलू कलह बनी जानलेवा

पत्नी के मायके जाने से आहत दिव्यांग युवक ने लगाई फांसी, मौत से परिवार में कोहराम

मुरादाबाद के कुंदरकी में पत्नी के मायके जाने से आहत दिव्यांग युवक मोहम्मद नसीम ने फंदा लगाकर जान दी। घरेलू कलह के चलते था तनाव में। पढ़ें पूरी खबर।

पत्नी के मायके जाने से आहत दिव्यांग युवक ने लगाई फांसी मौत से परिवार में कोहराम

File Photo |

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव सीलपुर में पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक दिव्यांग युवक ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आवश्यक कार्रवाई की। घटना से परिवार में कोहराम मच गया

मृतक की पहचान ग्राम सीलपुर निवासी मोहम्मद नसीम, 27, पुत्र जमालुद्दीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नसीम दिव्यांग था और उसकी पत्नी नसरीन बिहार की रहने वाली है। दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब 5 वर्ष और दूसरे की 2 वर्ष है।

घरेलू विवाद के बाद मायके गई थी पत्नी

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले घर में कहासुनी होने के बाद पत्नी नसरीन दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से नसीम मानसिक तनाव में रहने लगा था। बुधवार सुबह परिजनों ने उसे घर में कपड़े के फंदे से लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही कुंदरकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। नसीम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।
​(Published By: Ravi Pandey)
 
यह भी पढ़ें: इटावा में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई महिला श्रद्धालु की मौत

Related to this topic: