प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिव्यांग किशोरी से दरिंदगी पर आक्रोश

14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दरिंदगी, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल

जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण मामला सामने आया है, जहाँ एक 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है।

14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दरिंदगी आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा वीडियो वायरल

14-Year-Old Disabled Girl Assaulted |

इटावा { उत्तर प्रदेश }: जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण मामला सामने आया है, जहाँ एक 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना और मारपीट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वारदात के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भागते आरोपी को दबोचा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो के हवाले से बताया जा रहा है कि घटना में चार आरोपी शामिल थे। हालांकि, वारदात की भनक लगते ही ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाई और भाग रहे एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी पास के ही नगला बसी गांव का निवासी बताया जा रहा है।

पेड़ से बांधकर की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गुस्साई भीड़ ने आरोपी युवक को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 मामले, 4 मरीजों की मौत; जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए NIV भेजे गए नमूने

Related to this topic: