प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्वालियर में व्यापम घोटाले के बर्खास्त छात्रों...

ग्वालियर में व्यापम घोटाले के बर्खास्त छात्रों को 16-16 लाख में बनाया डॉक्टर

​ग्वालियर। मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ग्वालियर के प्रतिष्ठित...

ग्वालियर में व्यापम घोटाले के बर्खास्त छात्रों को 16-16 लाख में बनाया डॉक्टर

ग्वालियर में व्यापम घोटाले के बर्खास्त छात्रों को 16-16 लाख में बनाया डॉक्टर |

​ग्वालियर। मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ग्वालियर के प्रतिष्ठित गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय (GRMC) में कथित तौर पर उन छात्रों को एमबीबीएस (MBBS) की डिग्रियां बांटने का आरोप लगा है, जिन्हें व्यापम फर्जीवाड़े के कारण कॉलेज से बर्खास्त कर दिया गया था।

परीक्षा दिया नहीं, मिल गई डिग्री

​सामने आई जानकारी के मुताबिक, जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध इस मेडिकल कॉलेज में भारी भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बर्खास्त छात्रों से 16-16 लाख रुपये लेकर उन्हें बिना परीक्षा में बैठे ही डॉक्टर बना दिया गया।

​ऑडियो क्लिप ने मचा हड़कंप

मामले का खुलासा एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद हुआ है। इस ऑडियो में कॉलेज के छात्र शाखा (UG) के प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी कथित तौर पर एक बर्खास्त छात्र को सफाई देते और बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं।

​बैकडोर से मिली डिग्री

खबरों के अनुसार, ये वही छात्र हैं जिन्हें जांच कमेटी ने व्यापम फर्जीवाड़े में दोषी पाए जाने के बाद कॉलेज से निकाल दिया था। नियमतः इन छात्रों को किसी भी प्रकार की डिग्री पाने का अधिकार नहीं था, लेकिन प्रशासनिक साठगांठ के जरिए इन्हें बैकडोर से डिग्रियां जारी कर दी गईं। ऑडियो के सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: