मध्यप्रदेश के डिंडौरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक डॉक्टर के साथ केवल इसलिए मारपीट की गई क्योंकि वे 'हाफ शर्ट' पहनकर नमाज अदा करने मस्जिद पहुँचे थे।
डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक डॉक्टर के साथ केवल इसलिए मारपीट की गई क्योंकि वे 'हाफ शर्ट' पहनकर नमाज अदा करने मस्जिद पहुँचे थे। पीड़ित की पहचान डॉ. जफर खान के रूप में हुई है। वे डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद इकबाल के भाई हैं।
मस्जिद के अंदर बंदकर मारपीट की गई
डॉ. जफर खान जब मस्जिद में नमाज पढ़ने गए, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके हाफ शर्ट पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इस साधारण सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुँच गया। डॉक्टर को मस्जिद के अंदर बंद कर दिया गया और चार लोगों द्वारा उनके साथ जमकर मारपीट की गई।
पुलिस में शिकायत दर्ज
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि पीड़ित एक प्रतिष्ठित परिवार और पेशे से जुड़े हुए हैं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।आरोपियों की पहचान और उन पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
कानूनन आपराध
आमतौर पर धार्मिक स्थलों पर पहनावे को लेकर सामाजिक सुझाव दिए जाते हैं, लेकिन इस तरह की हिंसा कानूनन अपराध है। कांग्रेस नेता के भाई होने के कारण इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/controversial-fatwa-on-imams-health-sparks-row-ahead-of-eid/149796
भोपाल में ईद से पहले 'फतवे' पर बवाल, धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति