जमुई में घरेलू विवाद के दौरान दो पक्षों में मारपीट और पत्थराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
जमुई,(बिहार)। शहर के थाना चौक मोहल्ला में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व पत्थराव हो गई। इस मारपीट व पत्थराव में एक पक्ष से मो. फिरोज आलम उर्फ बबलू और दूसरे पक्ष से मो. शमीम और उनकी पुत्री गुलशन खातून घायल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलशन खातून ने पति अरमान खान और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है।
2018 में हुई थी प्रेम विवाह
पीड़िता गुलशन खातून का आरोप है, कि उसकी शादी वर्ष 2018 में अरमान खान से प्रेम विवाह हुआ था। नाबालिग थी मुकदमा भी दर्ज कराया गया था लेकिन फिर आपस में बैठकर मामला का सुलह , समझौता कर लिया गया और अरमान के साथ ही रहने लगी। सबकुछ ठीक-ठाक था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पति विदेश चला गया। ढाई वर्ष के बाद जब विदेश से घर लौटा तो अपनी पत्नी को साथ रखने की बात कही गई, लेकिन उसके परिवार वाले नहीं रखना चाहते है।
ससुराल वालों ने की दहेज की मांग
गुलशन खातून ने बताया की ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए कहा कि जब तक रकम नहीं दी जाएगी, तब तक उसे घर में नहीं रखा जाएगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता मो. समीम के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया।
दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप दर्ज
पीड़िता ने इस मामले में पति अरमान खान के अलावा ससुर फिरोज आलम, सास शहनाज खातून, ननद, देवर अमन खान तथा नन्दोसी पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः जौनपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले का आरोप, 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज