प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी पेटियां खुलीं...

अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी पेटियां खुलीं, 4.70 लाख की नकदी व चांदी के सिक्के निकले

ग्वालियर। शहर के हृदय स्थल पर स्थित प्राचीन और सुप्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में दान पेटियां (हुंडी) खोली...

अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी पेटियां खुलीं 470 लाख की नकदी व चांदी के सिक्के निकले

अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी पेटियां खुलीं, 4.70 लाख की नकदी व चांदी के सिक्के निकले |

ग्वालियर। शहर के हृदय स्थल पर स्थित प्राचीन और सुप्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में दान पेटियां (हुंडी) खोली गईं। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और प्रशासन की मौजूदगी में हुई इस गणना में बड़ी मात्रा में नकदी और श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त हुई हैं। गणना के दौरान दान पेटियों से कुल 4.70 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। नकदी के साथ-साथ भक्तों द्वारा अर्पित किए गए पांच चांदी के सिक्के और अन्य छोटी चांदी की वस्तुएं भी निकली हैं।

श्रद्धा की पर्चियां भी मिली

रुपयों के अलावा, दान पेटियों में भक्तों द्वारा अपनी मनोकामनाएं और 'मन्नत' लिखी हुई कई पर्चियां भी मिली हैं, जो महादेव के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती हैं।

​प्रशासनिक अधिकारी भी रहे उपस्थिति

​ट्रस्ट के प्रबंधक राजेश परासर ने बताया कि दान पेटियों को खोलने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। मंदिर परिसर में विभिन्न पदाधिकारियों और सेवादारों की देखरेख में रुपयों की गिनती संपन्न हुई। मंदिर प्रशासन के अनुसार, दान में प्राप्त इस राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों, भक्तों की सुविधाओं और धार्मिक अनुष्ठानों के संचालन के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-political-shake-up-sbsp-split-leaders-join-vip/182360

Related to this topic: