डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी पारा में पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
डोंगरगढ़ {छत्तीसगढ़}: डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी पारा में पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गाली-गलौच के बाद किया हमला
पुलिस के अनुसार, घटना 28 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे की है। शाहरुख खान अपने भाई फारुख खान, मित्र सुमित विश्वकर्मा उर्फ बोंगो और धनु यादव उर्फ धनेश के साथ कश्मीरी पारा स्थित धनु यादव के घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से विवाद रखने वाला अभय निषाद हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया।
डंडे और चाकू से किया वार
भागने के दौरान शाहरुख खान गिर गया, जिस पर आरोपी ने लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने धारदार चाकू से धनु यादव उर्फ धनेश के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल धनु यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने तुरंत शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। शाहरुख खान की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 419/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 एवं 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभय निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़े: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला की मौत