उत्तर प्रदेश में गहन मतदाता पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज जारी होगी। चुनाव आयोग मंगलवार शाम तीन बजे ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। इस सूची से 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गहन मतदाता पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज जारी होगी। चुनाव आयोग मंगलवार शाम तीन बजे ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। इस सूची से 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है।
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को बैठक कर तैयारियों को जायजा लिया। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि वे शुद्ध मतदाता सूची जारी करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.55 करोड़ मतदाता होंगे। एसआईआर की प्रक्रिया में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने हैं। इनमें फॉर्म नहीं भरने वाले, अन्यत्र स्थानांतरित, अनुपस्थित, 2 जगह रजिस्टर और मृत आदि श्रेणी के वोटर शामिल हैं।
6 फरवरी तक ली जाएंगी मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां
यूपी के निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि मंगलवार से छह फरवरी तक मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। वहीं 27 फरवरी तक इनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। जिनके नाम काटे जाएंगे। इनमें 1.26 करोड़ स्थायी रूप से स्थानांतरित, 46 लाख मृत, 23.70 लाख डुप्लीकेट, 83.73 लाख अनुपस्थित व 9.57 लाख अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में 91 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान हो गया है। इनसे मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। यहां बता दें कि आयोग ने 27 अक्टूबर को एसआईआर कराने की घोषणा की थी। उसके बाद 30 नवंबर और 11 दिसंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किए गए। आयोग ने मंगलवार को तीसरी बार एसआईआर का समय बढ़ाया। चुनाव आयोग अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2026 के आधार पर एसआईआर करवा रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/punjab-anti-narcotics-task-force-seizes-nearly-20-kg-of-heroin-arrests-accused/103795
पंजाब में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बरामद की करीब 20 किलो हेरोइन, चार आरोपी गिरफ्तार