प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ड्राइवर को आया हार्ट अटैक..

ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कर्मचारी ने CPR देकर बचाई जान

MP News : डबरा (ग्वालियर)। ग्वालियर जिले के डबरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कार से उतरते ही एक ड्राइवर को..

ड्राइवर को आया हार्ट अटैक कर्मचारी ने cpr देकर बचाई जान

ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कर्मचारी ने CPR देकर बचाई जान |

MP News : डबरा (ग्वालियर)। ग्वालियर जिले के डबरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कार से उतरते ही एक ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) शुरू किया, जिससे ड्राइवर की जान बच गई।

बेहोश होकर गिरा और रुकने लगी थीं सांसें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर बेहोश होकर गिर पड़ा था और उसकी सांसें रुकती नजर आ रही थीं। इसी दौरान पंप पर तैनात कर्मचारी ने बिना समय गंवाए करीब 55 सेकंड तक CPR दिया। कुछ ही देर में ड्राइवर की हालत में सुधार होने लगा और उसकी सांसें वापस आ गईं।

सोशल मीडिया पर ली थी सीआरपी की ट्रेनिंग

बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने CPR की ट्रेनिंग सोशल मीडिया और ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से सीखी थी, जिसका इस आपात स्थिति में लाभ मिला। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समय पर की गई मदद से एक व्यक्ति की जान बचने पर स्थानीय लोगों ने कर्मचारी की सराहना की है और ऐसे जीवनरक्षक प्रशिक्षण को आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/dharmendra-pradhan-spoke-on-the-new-ugc-rule-there-will-be-no-discrimination/130761

Related to this topic: