प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शराब के नशे में दिव्यांग के मुंह पर पेशाब

मंडीदीप में शर्मनाक घटना, शराब के नशे में दिव्यांग के मुंह पर पेशाब..

Madhya Pradesh : रायसेन। जिले के मंडीदीप में दिव्यांग युवक के मुंह पर पेशाब करने की शर्मनाक हरकत का पता चला है।

मंडीदीप में शर्मनाक घटना शराब के नशे में दिव्यांग के मुंह पर पेशाब

मंडीदीप में शर्मनाक घटना, शराब के नशे में दिव्यांग के मुंह पर पेशाब.. |

Madhya Pradesh : रायसेन। जिले के मंडीदीप में दिव्यांग युवक के मुंह पर पेशाब करने की शर्मनाक हरकत का पता चला है। शुक्रवार को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास की घटना के बारे में पुलिस को शनिवार को पता चला। पुलिस ने आरोपी राजकुमार लवंशी और गेविंद लवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी दिव्यांग के रिश्तेदार हैं। तीनों धान बेचने आए थे। शराब पीने के बाद विवाद हुआ। इसके बाद उनमें मारपीट हुई।

इस दौरान दिव्यांग जमीन पर लेट गया, इस पर आरोपियों ने उस पर पेशाब कर दिया। इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घटना के बारे में पता चला। हालांकि वहां कई लोग थे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की, लेकिन कई लोगों ने वीडियो बनाया। इधर मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चिड़िया, गृह मंत्री नाम का कोई मंत्री नहीं है।

नेशनल क्राइम ब्यूरो के आकड़े चिल्लाकर कह रहे हैं कि यहां कानून जीरो है। किसी व्यक्ति पर पेशाब करना, यह सिर्फ मध्य प्रदेश में ही होता है और यह बार-बार होता है। पहले भाजपा के नेता करते थे, वही आदत दूसरों में डाल रहे हैं। अब किसी में कानून का डर नहीं है। पुलिस की हत्या हो रही है, पुलिस पर हमला हो रहा है, पुलिस भ्रष्टाचार में पकड़ी जा रही है, पुलिस लूट में लगी है। गृह मंत्री का दायित्व क्या है?  मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/with-the-help-of-ai-goods-worth-25-lakh-were-stolen/98564

 

Related to this topic: