प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नवंबर में शादी, 10 दिन बाद नदी में मिला शव

नवंबर में उठनी थी डोली, नदी में मिला 10 दिन से लापता युवती का शव

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोन नदी से 10 दिन से लापता युवती का शव बरामद हुआ।

नवंबर में उठनी थी डोली नदी में मिला 10 दिन से लापता युवती का शव

Wedding Set for November, Woman Body Found in River After 10 Days |

रायबरेली {उत्तर प्रदेश}: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोन नदी से 10 दिन से लापता युवती का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

31 अगस्त से लापता थी दिव्या

बहरामपुर गांव निवासी कल्लू की 25 वर्षीय पुत्री दिव्या बीते 31 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने लालगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार युवती की तलाश में जुटी हुई थी।

झाड़ियों में फंसा मिला शव

बृहस्पतिवार को लोन नदी का जलस्तर कम होने पर ग्रामीणों ने झाड़ियों और बेर के पेड़ में फंसा एक शव देखा। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में उतरकर शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान लापता दिव्या के रूप में हुई।

नवंबर में तय थी शादी

ग्रामीणों के मुताबिक, दिव्या का विवाह इसी साल नवंबर माह में होना तय हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि युवती की मौत नदी में डूबने से हुई है या फिर उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। प्रभारी निरीक्षक लालगंज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़: 24 साल पहले इसी रात मची थी चीख-पुकार, धावा पुल पर 133 मृत यात्रियों की याद में जलाईं कैंडल

Related to this topic: