प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैतूल में भीषण सड़क हादसा, दो घायल

बैतूल में भीषण सड़क हादसा, ताप्ती घाट पर दो बाइक की जोरदार टक्कर, 2 युवक गंभीर घायल

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे परतवाड़ा-बैतूल हाईवे रोड पर ताप्ती घाट में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बैतूल में भीषण सड़क हादसा ताप्ती घाट पर दो बाइक की जोरदार टक्कर 2 युवक गंभीर घायल

Betul: Massive road accident, two bikes collide head-on at Tapti Ghat, 2 youths critically injured |

बैतूल {मध्य प्रदेश}। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे परतवाड़ा-बैतूल हाईवे रोड पर ताप्ती घाट में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेड़ी सांवलीगढ़ से करीब 10 किलोमीटर दूर ताप्ती घाट में दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में बोरगांव निवासी और कालढोंगरी निवासी बाइक सवार युवक शामिल हैं।

खस्ताहाल सड़क से बढ़ रहा हादसों का खतरा

परतवाड़ा-बैतूल रोड वर्तमान में खस्ताहाल हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और दरारों के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। दर्जनों बार वाहन चालकों और कांग्रेस सहित सामाजिक संगठनों के लोगों ने सड़क की मरम्मत को लेकर आंदोलन किए, लेकिन महज लीपापोती के अलावा स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

टर्निंग पर अनियंत्रित हुईं बाइक

सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड भी निकल चुके हैं। आज हुई घटना भी ताप्ती घाट के एक टर्निंग की बताई जा रही है, जहां खराब सड़क के कारण बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। फिलहाल खेड़ी सांवलीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़: कोरबा में पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, इलाका खाली

Related to this topic: