प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अस्पताल में भर्ती, वहीं हुई मौत

टीकमगढ़ में शराब के नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के महेंद्र महेवा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार रात एक 23 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में खुद को आग के हवाले कर दिया।

टीकमगढ़ में शराब के नशे में युवक ने खुद को लगाई आग इलाज के दौरान तोड़ा दम

Drunk Youth Dies After Setting Himself on Fire |

टीमकमगढ़ (मध्य प्रदेश)। टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के महेंद्र महेवा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार रात एक 23 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रुप से झुलसे युवक की छतरपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

युवक को अस्पताल ले जाया गया

बता दें कि आग की लपटों में गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छतरपुर रेफर कर दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के अनुसार, उनका बेटा पिछले तीन दिनों से लगातार शराब पी रहा था। पिता ने बताया कि नशे की हालत में सुध-बुध खोने के कारण ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/sehore-link-emerges-in-neet-paper-leak-case/204600

NEET पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन, पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड

Related to this topic: