प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: पिकअप गाड़ी के गुप्तखाने से 4 करोड़ रुपये कैश बरामद

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। गाड़ी में बने एक खास गुप्तखाने में यह रकम छिपाई गई थी।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ी कार्रवाई पिकअप गाड़ी के गुप्तखाने से 4 करोड़ रुपये कैश बरामद

Cash seized from a pickup truck in Durg |

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन के भीतर बने गुप्तखाने से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। वाहन में सवार दो लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शोभराज अग्रवाल ने सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग के पिकअप ट्रक में भारी मात्रा में अवैध नकदी ले जाई जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। शुरुआती निरीक्षण और सतही पूछताछ में वाहन पूरी तरह खाली नजर आ रहा था। हालांकि, पुलिस टीम का शक बरकरार रहा और जब गाड़ी की गहराई से तलाशी ली गई, तो वाहन के पिछले हिस्से में एक विशेष रूप से तैयार किया गया मॉडिफाइड गुप्तखाना (कंपार्टमेंट) मिला।

आयकर विभाग को दी गई सूचना

एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि, "इस गुप्तखाने से कुल 4 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। वाहन में एक ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है कि यह पैसा कहां से आया और इसे कहां पहुंचाया जा रहा था।"

शुरुआती दौर में है जांच

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है। आयकर विभाग (IT Department) को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों और पैसों के स्रोत की पुष्टि के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: बस्तर दशहरा के विजयरथ जुलूस में हादसा, पहियों के नीचे आने से एक की मौत, एक घायल

Related to this topic: