प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्विशा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी पति समर्थ...

ट्विशा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह का जबलपुर जिला कोर्ट में नाटकीय सरेंडर

जबलपुर। द्विशा की मौत के बाद से ही आरोपी पति समर्थ सिंह लगातार फरार चल रहा था। भोपाल पुलिस ने उस पर इनाम की ...

ट्विशा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह का जबलपुर जिला कोर्ट में नाटकीय सरेंडर

ट्विशा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह का जबलपुर जिला कोर्ट में नाटकीय सरेंडर |

जबलपुर। द्विशा की मौत के बाद से ही आरोपी पति समर्थ सिंह लगातार फरार चल रहा था। भोपाल पुलिस ने उस पर इनाम की राशि को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया था और उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। शुक्रवार को समर्थ सिंह अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर सर्जिकल मास्क, डार्क गॉगल्स (चश्मा) और सिर पर नीली टोपी लगाकर चुपचाप जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में सरेंडर करने पहुंचा।

पहचान छुपाने पुलिस ने बदलवाए कपड़े

​जबलपुर पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद समर्थ सिंह को जबलपुर से भोपाल लाया जा रहा है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा आरोपी की पहचान पूरी तरह छुपाए रखने के लिए पुलिस ने रास्ते में ही उसके कपड़े बदलवाए। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई।

​दिल्ली AIIMS की टीम करेगी फिर पोस्टमार्टम

द्विशा के मायके पक्ष और परिजनों ने शुरुआत से ही भोपाल पुलिस की जांच और पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए थे। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला है। परिजनों की भारी मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए अब दिल्ली AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की एक विशेष टीम ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम (Re-postmortem) करेगी, ताकि मौत की असली वजह और समय का सही पता लगाया जा सके।

क्या है मामला, ​कौन थीं द्विशा शर्मा

द्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। वह एक मॉडल, पूर्व मिस पुणे टाइटल होल्डर और एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने कुछ तेलुगु फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया था। उनके भाई भारतीय सेना में मेजर हैं।

शादी के बाद हुआ थी मौत, गहराया राज

ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी, जो कि रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के बेटे हैं। शादी के महज 6 महीने बाद यानी 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में ट्विशा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।

​परिजनों के आरोप, दहेज के लिए प्रताड़ित किया

मायके पक्ष का आरोप है कि समर्थ और उसकी मां गिरीबाला सिंह ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। घटना के बाद से ही समर्थ फरार था, जबकि उसकी मां (पूर्व जज) को पहले ही कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। ​इस सरेंडर और दोबारा होने वाले पोस्टमार्टम से अब इस केस में कई नए और चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sbi-employee-union-pospond-strike/207475

Related to this topic: