प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मध्यप्रदेश में पारा दिखाने लगा असर

मध्यप्रदेश में मार्च में ही शुरू हुई गर्मी, कई इलाकों में 39°C तक पहुँचा पारा

मध्यप्रदेश में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से करीब 3°C अधिक दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश में मार्च में ही शुरू हुई गर्मी कई इलाकों में 39°c तक पहुँचा पारा

Early Summer Heat Hits Madhya Pradesh, Temperatures Reach 39°C |

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से करीब 3°C अधिक दर्ज किया गया है। पारा 39°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह 40°C के आंकड़े को पार कर सकता है। अप्रैल और मई के महीनों में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) चलने की प्रबल संभावना जताई गई है।

मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा तपिश

प्रदेश का मालवा-निमाड़ क्षेत्र इस समय सबसे गर्म बना हुआ है। इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में सूरज की तपिश तेजी से बढ़ी है। प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 39°C दर्ज किया गया। उज्जैन (36.7°C), ग्वालियर (36.5°C), इंदौर (35.8°C), भोपाल (34.8°C) और जबलपुर (34.4°C) में भी पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ हैं।

इसलिए गर्मी बढ़ी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवाओं की दिशा में बदलाव (उत्तर-पूर्व की जगह पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलना) और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म व शुष्क हवाओं के कारण तापमान में यह अचानक उछाल आया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/man-carries-fetus-to-mp-high-court-seeking-justice/148406

न्याय के लिए पत्नी का भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Related to this topic: