बड़वानी। जिले में बुधवार, 8 अप्रैल की दोपहर को भूकंप के हल्के झटका महसूस किया गया। अचानक हुई इस हलचल से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
बड़वानी। जिले में बुधवार, 8 अप्रैल की दोपहर को भूकंप के हल्के झटका महसूस किया गया। अचानक हुई इस हलचल से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप दोपहर लगभग 12:48 बजे महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई, जबकि स्थानीय सिस्मोमीटर में यह 3.4 दर्ज की गई।
भूकंप का केंद्र जमीन से 10किमी नीचे था
भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। यह बड़वानी शहर से लगभग 21 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। झटके मुख्य रूप से अंजड़, सेंधवा, और ग्राम मोहिपुरा सहित आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।
2 मिनट तक महसूर हुए झटके
स्थानीय निवासियों के अनुसार, झटके लगभग 2 मिनट तक महसूस किए गए। मोहिपुरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कंपन इतना था कि घरों में रखे बर्तन और पंखे हिलने लगे। जो लोग घरों में सो रहे थे, वे अचानक हुई हलचल से घबराकर चिल्लाते हुए बाहर भागे।
जान-माल का नुकसान नहीं
राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में कहीं से भी किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या बड़ी क्षति की खबर नहीं मिली है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांत रहने की अपील की गई है। भूकंप के लिहाज से मध्य प्रदेश का यह क्षेत्र 'सिस्मिक ज़ोन-3' (Moderate Risk) में आता है, जहाँ समय-समय पर इस तरह के हल्के झटके दर्ज किए जाते रहे हैं।
यह भी पढ़े: बच्चे के गले से जिंदा मछली निकली
https://www.primenewsnetwork.in/state/doctors-remove-live-fish-from-child-throat/155845