प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के हर विधानसभा...

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात करेगा एक-एक और पर्यवेक्षक

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में हरेक विधानसभा क्षेत्र में SIR के तहत वोटरों की सुनवाई के कार्यों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा।

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात करेगा एक-एक और पर्यवेक्षक

फाइल फोटो |

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में हरेक विधानसभा क्षेत्र में SIR के तहत वोटरों की सुनवाई के कार्यों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा। वोटरों की संख्या बढ़ जाने और समय कम होने की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा है। चुनाव आयोग कुल 294 विधानसक्षा क्षेत्र हैं।

दस दिन में पूरा करना है वोटरों की सुनवाई का कार्य

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मद्देनज़र तार्किक विसंगति (लॉजिकल डिसक्रिपेंसी) के तहत वोटरों की संख्या 90 हजार से भी ज्यादा हो गई है। ऐसे वोटरों की सुनवाई का कार्य दस दिन में ही पूरा करना है।

राज्य के विभिन्न इलाकों में जारी है विरोध-प्रदर्शन

जानकारों के मुताबिक वोटरों की सुनवाई के दौरान वोटरों की परेशानी के मुद्दे को लेकर राज्य के विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला कम नहीं हुआ है। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से सख्ती बरतने पर पुलिस प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन पर काबू पाने बाबत पहले से ज्यादा कड़े इंतजाम किए हैं। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे टीएमसी के विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज करने के चुनाव आयोग के आदेश का अनुकूल असर हुआ है।

वोटरों ने बर्दवान रेलवे स्टेशन पर किया विरोध-प्रदर्शन

बर्दवान रेलवे स्टेशन पर तिरंगा झंडा लेकर वोटरों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही को प्रभावित किया। राज्य पुलिस और आरपीएफ के हस्तक्षेप के बाद विरोध प्रदर्शन करने वाले वोटर हट गए। उनका कहना था कि चुनाव अधिकारियों द्वारा मांगे गए सभी कागाजात देने के बावजूद सुनवाई के लिए कई बार बुलाया जा रहा है। बर्दवान जिले में ही आउसग्राम में सड़क पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया और कुछ घंटों के लिए वाहनों का चलना ठप रहा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/krishna-karunesh-appointed-noida-authority-ceo/112672

कृष्णा करुणेश बनाये गये नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी सीईओ

Related to this topic: