प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

कालीघाट थाने के ओसी फिर बदले, 24 घंटे में गिरी गाज

चुनाव आयोग ने कोलकाता के कालीघाट थाने के ओसी को फिर बदल दिया है। ओसी चमेली मुखोपाध्याय को हटा कर उनकी जगह पर बलाई बाग को नियुक्त किया गया है।

कालीघाट थाने के ओसी फिर बदले 24 घंटे में गिरी गाज

EC Replaces OC of Kalighat Police Station Again |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। चुनाव आयोग ने कोलकाता के कालीघाट थाने के ओसी को फिर बदल दिया है। ओसी चमेली मुखोपाध्याय को हटा कर उनकी जगह पर बलाई बाग को नियुक्त किया गया है। चमेली मुखोपाध्याय को क्यों हटाया गया, इस बारे मे चुनाव आयोग से खुलासा नहीं किया गया।

सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सस्पेंड हुए थे पूर्व ओसी गौतम दास

कालीघाट थाने में शनिवार को ही ओसी गौतम दास की जगह पर चमेली मुखोपाध्याय को नियुक्त किया गया था। गौतम दास ने वर्दी पहने आग्नेयास्त्र लेकर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। टीएमसी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की। इस पर चुनाव आयोग ने गौतम दास को निलंबित कर दिया और उनकी जगह चमेली मुखोपाध्याय को नियुक्त किया।

चुनाव घोषणा के बाद चौथी बार बदला गया कालीघाट का थाना प्रभारी

हालांकि चौबीस घंटा भी नहीं बीता, चुनाव आयोग ने उन्हें हटा कर उनके स्थान पर बलाई बाग को नियुक्त किया। जानकारों के अनुसार चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव का ऐलान करने के बाद से कालीघाट के थाने में चौथी बार ओसी को बदला है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/opec-to-increase-oil-production-from-june-2026/182246

ओपेक+ देश जून से बढ़ाएंगे तेल उत्पादन, 1.88 लाख बैरल प्रतिदिन की होगी बढ़ोतरी

Related to this topic: