चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाई कोर्ट से पत्र लिख कर उसे हर दिन उन विचाराधीन वोटरों के नामों की सप्लीमेंटरी लिस्ट जारी करने की मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है।
कोलकाता। चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाई कोर्ट से पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि उसे हर दिन उन विचाराधीन वोटरों के नामों की सप्लीमेंटरी लिस्ट जारी करने की मंजूरी दी जाए, जिन विचाराधीन वोटरों के कागजातों की जांच की जा चुकी है।
पहली सूची में देरी से छवि पर असर
सूत्रों के अनुसार विचाराधीन वोटरों की पहली सप्लीमेंटरी लिस्ट जारी करने में हुई कमियों को लेकर उसकी छवि बिगड़ी है। न्यायिक अधिकारियों की ओर से उन करीब 29 लाख विचाराधीन वोटरों के लिस्ट चुनाव आयोग को सौंप दी थी जिनके कागजातों की जाच पूरी हो चुकी है। लेकिन सात दिन बाद सोमवार की आधी रात को चुनाव आयोग ने कुछ संख्या में ही विचाराधीन वोटरों के नामों की सप्लीमेंटरी लिस्ट जारी की। कारण चुनाव आयोग की ओर से सभी वोटरों के नामों की सप्लमेंटरी लिस्ट को अपलोड नहीं किया जा सका। इसके पीछे साइट हैक होने का तर्क भी दिया जा रहा है।
साप्ताहिक के बजाय दैनिक अपडेट का विकल्प
सूत्रों का कहना है कि हर दिन सप्लीमेंटरी लिस्ट जारी करने में चुनाव आयोग को सहूलियत होगी। पहले यह तय किया गया था कि हर शुक्रवार को सप्लीमेंटरी लिस्ट जारी की जाएगी। लेकिन चुनाव आयोग के समाने सप्लीमेंटरी लिस्ट मे अधिक संख्या में विचाराधीन वोटरों के नाम होने से अपलोड करने की समस्या हो रही है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/stock-market-rally-sustained-amid-hopes-for-us-iran-peace/151732
अमेरिका -ईरान शांति की उम्मीद से शेयर बाजार में तेजी बरकरार