प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: पुलिस ने 2,205 लोगों का सत्यापन किया, 24.90 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया सत्यापन
  • देहरादून: खुलेआम शराब पीने पर 22 लोग गिरफ्तार, सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे शराब, प्रेमनगर पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार
  • अमेठी: सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोड-रोलर का चक्का बीच सड़क पर टूटा, चक्का टूटने से बीच सड़क पर लगा जाम, स्थानीय लोगों की मदद से चक्का हटवाया गया
  • प्रयागराज: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, कोर्ट ने पहले राज्य सरकार से मांगा था जवाब
  • अमरोहा: कैंटीन संचालक को मारी गोली, मामूली कहासुनी के चलते की फायरिंग, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • संभल: इस साल भी नहीं लगेगा सैय्यद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाला नेजा मेला, हाईकोर्ट में रिट पेंडिंग होने की वजह से नहीं लगेगा मेला
  • लखनऊ: बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, लाश के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भरे, सिर, हाथ-पैर कई जगह फेंक चुका था, धड़ फेंकने की तैयारी में था
  • झांसी: अवैध शराब बिक्री की पोल खोल देने वाला एक वीडियो सामने आया, NH-27 किनारे स्थित ओम साईं नाथ होटल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है
  • मेरठ: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, हादसे में आग में झुलसे परिवार के 5 बच्चे और एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

केंद्रीय बलों पर आयोग की नजर

केंद्रीय बलों की गतिविधियों की खुद भी निगरानी रखेगा चुनाव आयोग

कोलकाता। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके इसके लिए हर जवानों पर जीपीएस लगाया जाएगा।

केंद्रीय बलों की गतिविधियों की खुद भी निगरानी रखेगा चुनाव आयोग

West Bengal Assembly Elections |

कोलकाता। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके इसके लिए हर जवानों पर जीपीएस लगाया जाएगा। इससे पता चलता रहेगा की वह कहां-कहां और कब-कब जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय पुलिस बल का दुरूपयोग करने की शिकायत मिलती रही थी। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में केंद्रीय बलों के दुरूपयोग को पूरी तरह से रोकने के लिए तमाम व्यवस्था करना चाहता है। फिलहाल केंद्रीय बलों के हरेक जवानों की गतिविधियों को जानते रहने के लिए जीपीएस का उपयोग का निर्णय लिया गया है। जीपीएस एक प्रकार का डिवाइस है जिससे स्थान का पता चलता रहेगा। केंद्रीय बल का जवान कहां-कहां जा रहा है, कहां कितने समय तक ठहरा, इसका पता चलता रहेगा। 

मार्च से 480 कंपनियां तैनात

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग के पास पहले से यह जानकारी रहेगी कि केंद्रीय बल के किस जवान को कहां-कहां तैनात किया जाएगा, कौन जवान बूथों पर रहेगा और कौन जवान सड़क पर गश्ती करेगा। केंद्रीय बलों के जवानों को राज्य के पुलिस अधिकारियों के अधीन रह कर कार्य करना होगा। राज्य पुलिस अधिकारी केंद्रीय बल के जवानों को कहां-कहां तैनात करेंगे, वे चुनाव आयोग के अधिकारियों को पहले से जानकारी दे रखेंगे। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग मार्च के शुरू से ही केंद्रीय बलों का उपयोग करेगा। उसे केंद्र सरकार की ओर से एक से 10 मार्च तक  केंद्रीय बल के 480 कंपनियां मुहैया करा दी जाएंगी।

यह भी पढ़े: सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक

https://www.primenewsnetwork.in/india/cabinet-holds-first-meeting-at-seva-teerth-kerala-renamed-keralam/145583

Related to this topic: