प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

5 साल पेट में रही सर्जिकल कैंची

5 साल तक पेट में पड़ी रही सर्जिकल कैंची, महिला को रहा लगातार दर्द

केरल में अलाप्पुझा जिले के पुन्नाप्रा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इलाके की रहने वाली उषा जोसेफ के पेट के अंदर एक सर्जिकल कैंची (आर्टरी फोरसेप्स) मिली।

5 साल तक पेट में पड़ी रही सर्जिकल कैंची महिला को रहा लगातार दर्द

Alappuzha |

2021 की सर्जरी के बाद शुरू हुआ दर्द

केरल में अलाप्पुझा जिले के पुन्नाप्रा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इलाके की रहने वाली उषा जोसेफ के पेट के अंदर एक सर्जिकल कैंची (आर्टरी फोरसेप्स) मिली। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उषा जोसेफ की मई 2021 में वंदनम स्थित अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में गर्भाशय फाइब्रॉइड निकालने के लिए सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद से ही उन्हें लगातार पेट दर्द की शिकायत रहने लगी।

डॉक्टरों से बार-बार लगाई गुहार

पीड़िता के बेटे शिबिन का आरोप है कि उन्होंने कई बार उसी अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया, जहां ऑपरेशन हुआ था, लेकिन दर्द की असली वजह का पता नहीं चल पाया।

एक्स-रे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बाद में एक डॉक्टर की सलाह पर गुर्दे की पथरी के शक में एक्स-रे कराया गया। जांच में पेट के अंदर आर्टरी फोरसेप्स होने का खुलासा हुआ।

निकालने के लिए निजी अस्पताल में शिफ्ट

एक्स-रे में सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट दिखने के बाद डॉक्टरों ने इसे निकालने के लिए अगले हफ्ते सर्जरी की सलाह दी। इसके बाद उषा जोसेफ को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

यह भी पढ़े: आयकर ने AI से पकड़ी 70,000 करोड़ की कमाई

https://www.primenewsnetwork.in/state/it-dept-uncovers-70000-cr-black-income-using-ai/144670

Related to this topic: