प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झारखंड के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में भी खंगाले

कई शहरों में सीए फर्म के ठिकानों पर ईडी के छापे

रांची (एएनआई)। यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह कई शहरों में चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापे मारे।

कई शहरों में सीए फर्म के ठिकानों पर ईडी के छापे

कई शहरों में सीए फर्म के ठिकानों पर ईडी के छापे

झारखंड के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में खंगाले

रांची (एएनआई)। यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह कई शहरों में चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापे मारे। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) और मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए ) के तहत यह कार्रवाई की गई है। ये छापे झारखंड के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में मारे गए। ईडी ने नरेश केजरीवाल, उनके परिजनों और सहयोगियों के रांची, मुंबई और सूरत स्थित कुल 15 ठिकानों पर छापे मारे हैं। 
रांची में चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित उनका कार्यालय और आवासीय ठिकाने जांच के दायरे में हैं। टीम वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध विदेशी मुद्रा से जुड़े दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह तड़के छह बजे नरेश केजरीवाल के घर पर छापा मारा। इसके साथ ही उनके पारिवार के सदस्यों के रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर छापे मारे है। 
ईडी ने रांची में केजरीवाल के चर्च कंप्लेक्स स्थित कार्यालय सहित आवासीय ठिकानों को छापामारी के दायरे में शामिल किया है। वहां तमाम दस्तावेजों की और संपत्ति की जांच की जा रही है।

विदेशों में किया निवेश

ईडी ने नरेश केजरीवाल के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में फेमा के तहत जांच शुरू की थी। ईडी द्वारा की गई शुरुआती जांच के दौरान केजरीवाल द्वारा विदेशों में धन निवेश किये जाने के सबूत मिले हैं। ऐसे मामलों की जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिली है। ईडी टीम को शुरुआती जांच के दौरान सीए नरेश केजरीवाल के दुबई, अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में निवेश से संबंधित सबूत मिले। इसी आधार पर ईडी ने फेमा के तहत इस सीए और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है।

इसे भी पढ़ेंः

एयरबस के सभी विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेशन प्रक्रिया पूरी

https://www.primenewsnetwork.in/india/airbus-finishe-software-update-on-planes/99528

Related to this topic: