प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुएं में गिरने से आठ साल के मासूम की मौत

बहराइच में कुएं में गिरने से आठ साल के मासूम की मौत

बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के घोंसवा गांव में मंगलवार सुबह कुएं में गिरने से आठ वर्षीय साहिल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

बहराइच में कुएं में गिरने से आठ साल के मासूम की मौत

कुएं में गिरने से आठ साल के मासूम की मौत |

बहराइच: जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के कोड़हा गांव के मजरे घोंसवा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, घोंसवा निवासी शमशेर का आठ वर्षीय बेटा साहिल मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव में स्थित एक कुएं के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग बच्चे को बचाने के लिए जुट गए।

कुएं में गिरने से 8 वर्षीय साहिल की मौत

ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर काफी मशक्कत के बाद साहिल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।  हादसे की सूचना मिलने पर बौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार, मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। महज आठ साल की उम्र में साहिल की दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

Related to this topic: