प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समस्तीपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

समस्तीपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, दुर्गा मेला देखने जा रहे थे

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर-केल्हुआघाट पुल के पूर्वी हिस्से के पास देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

समस्तीपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत दुर्गा मेला देखने जा रहे थे

Elderly Man Dies After Being Hit by Speeding Bike in Samastipur |

समस्तीपुर {बिहार}: जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर-केल्हुआघाट पुल के पूर्वी हिस्से के पास देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय बाल किशोर पासवान के रूप में हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और सिंघिया थाना की डायल 112 पुलिस टीम की मदद से घायल बाल किशोर पासवान को इलाज के लिए सिंघिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अविनाश तिवारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्गा मेला देखने जाते समय हुआ हादसा

इस घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी राजवंश कुमार और धीरज कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाल किशोर पासवान अपने घर से जहांगीरपुर बेहट स्थित दुर्गा मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाइक और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद सिंघिया थाना की पुलिस बाइक और उसके चालक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है, ताकि बाइक सवार का पता लगाया जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें: सिरोही में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों में टक्कर के बाद लगी आग, तीन युवकों की मौत

Related to this topic: