प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वंदे भारत की चपेट में बुजुर्ग की मौत

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Tragic Death in Vande Bharat Train Mishap |

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बारुण थाना क्षेत्र में सोननगर रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों के अनुसार, बुजुर्ग रेलवे लाइन के किनारे पैदल चल रहा था। इसी दौरान डेहरी से गया की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

शिनाख्त की कोशिश जारी

बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी तस्वीर आसपास के थानों, स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की जा रही है, ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान कोई परिजन पहचान कर लेता है तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। अन्यथा, सरकारी नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि जिन लोगों के परिजन लापता हैं और उन्हें इस बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी हो, वे तुरंत बारुण थाना से संपर्क करें।

यह भी पढ़े: कूलर का स्विच ऑन करते ही लगा करंट, 26 वर्षीय महिला की मौत

Related to this topic: