झालावाड़ के मंडावर थाना क्षेत्र में नदी से पानी भरते समय पैर फिसलने से 65 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
झालावाड़ (राजस्थान)। शहर के नजदीक मंडावर थाना क्षेत्र के नौलाव गांव निवासी एक वृद्ध की नदी में पानी भरते समय पैर फिसलने से पानी में डूबने के कारण मौत हो गई, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने नदी से शव निकाला और झालावाड़ अस्पताल लेकर आए जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
पानी भरते समय बिगड़ा संतुलन, तलाश में जुटे रहे परिजन
मंडावर थाने से झालावाड़ एसआरजी अस्पताल आए एएसआई इशाक ने बताया कि थाना क्षेत्र के नोलाव गांव निवासी लालचंद कहार( 65) पुत्र शंकरलाल कहार एक दिन पूर्व 28 जुलाई शाम को गांव के नजदीक ही नदी में पानी भरने गया था, जहां उसका आहू नदी में पानी भरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से पैर फिसल गया। इससे वह नदी में डूब गया, इस दौरान जब लंबे समय तक घर नहीं आया तो परिजन उसे तलाश करते रहे। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला, पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने भी तलाश की।
एसडीआरएफ ने नदी से निकाला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, आज गुरुवार सुबह पानी में एक डेड बॉडी दिखाई देने पर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम नदी में उतरी और डेड बॉडी को बाहर लेकर आए। यहां परिजनों की और से शव की पहचान की गई, इसके बाद झालावाड़ एसआरजी अस्प्ताल की मोर्चरी में शव रखवा कर पुत्र रजत की रिपोर्ट पर मंडावर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू की। जबकि अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सोपा। जानकारी मिली है कि मृतक कृषि कार्य करता था।
यह भी पढ़े: 11 साल पुराने वन अपराध मामले में दो प्रधान आरक्षक दोषी, बैढ़न कोर्ट ने सुनाई सजा और अर्थदंड