बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र से 7 दिन से लापता बुजुर्ग अनीस का शव हल्दौर क्षेत्र के जंगल से मिला है।
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मकसूदपुर निवासी अनीस 7 दिन पूर्व घर से लापता हो गए थे। जिनकी परिजनों ने इधर-उधर काफी तलाश की थी बाद में परिजनों ने व्यक्ति की गुमशुदगी की थाने में दर्ज कराई थी।
व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी
बुजुर्ग व्यक्ति का शव थाना हल्दौर क्षेत्र के जंगल में पड़ा हुआ मिला है। व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया, व्यक्ति के परिजनों ने थाने पर तहरीर में व्यक्ति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोपियों पुलिस पूछताछ में चौका देने वाली घटना बताई है।
बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
आरोपी ने बताया कि शराब पीने को लेकर आपस में विवाद हो गया था जिसको लेकर बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ेंः अमेरिका ने सैन्य अड्डों को नागरिक नेटवर्क से स्वतंत्र बनाने के लिए शुरू की 'फोर्ट्रेस अमेरिका' परियोजना: पीट हेगसेथ