प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रायबरेली में ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत

रायबरेली में घर के बाहर बर्तन धो रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे भोला मजरे कनौली गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

रायबरेली में घर के बाहर बर्तन धो रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत

Elderly Woman Crushed to Death by Truck in Rae Bareli |

रायबरेली {उत्तर प्रदेश}: भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे भोला मजरे कनौली गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर के बाहर सड़क के किनारे बैठकर बर्तन साफ कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बर्तन धोते समय ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 7:45 बजे की है। मृतका की पहचान फूला देवी (70) पत्नी हरिश्चंद्र कुर्मी के रूप में हुई है, जो पूरे भोला मजरे कनौली थाना भदोखर की रहने वाली थीं। फूला देवी अपने घर के सामने पूरे भोला अड्डा के पास सड़क के किनारे बैठकर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भदोखर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है। इस संबंध में भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से ट्रक चालक की तलाश

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अज्ञात वाहन और चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: खेरिया मोड़ पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, आग से मची अफरा-तफरी; बाल-बाल टला बड़ा हादसा

Related to this topic: