बहराइच जिले में घर में अकेली सो रही 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक तेंदुआ घर से खींचकर हल्दी के खेत में ले गया, जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बहराइच (उत्तर प्रदेश)। जनपद के सुजौली थाना क्षेत्र में एक बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर घर के अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को एक तेंदुआ घर के अंदर से ही उठा ले गया और उसका आधा सिर और पैर खा गया। सुबह जब परिजन मौके पर पहुंचे तो हल्दी के खेत में महिला का शव मिला है जिसके बाद हड़कंप मच गया।
बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुजौली राम गोविंद वर्मा, उपनिरीक्षक चंदन यादव ,उप निरीक्षक सुमित कुमार ,कुश कुमार के द्वारा महिला के शव को खेत से बाहर लाया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा मामला कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज का है। जहां पर सीता राम पुरवा नहर पर स्थित फूलावती उम्र 86 वर्ष घर के अंदर अकेली ही रहती थी। उनका बेटा राजस्थान में रहता है बताया जा रहा है। बेटी रात उनके घर में तेंदुआ घुस गया घर में किसी प्रकार का दरवाजा नहीं था। जिसके बाद वह अकेली ही थी बुजुर्ग महिला को तेंदुआ खींचकर बगल में स्थित हल्दी के खेत में ले गया।
विभिन्न घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता के लहर
अब वहीं पर महिला का आधा सिर और पैर खा गया, सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई जो मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। लगातार बढ़ रही इस तरीके की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता के लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पूरे इंतजाम करवाने की मांग की है।
यह भी पढ़ेंः फतेहपुर: हसवा फायरिंग प्रकरण में पुलिस का बड़ा खुलासा, रिंकू लोहारी पक्ष के चार गिरफ्तार