कोलकाता। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बल के अधिकारी किसी भी इलाके में...
कोलकाता। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बल के अधिकारी किसी भी इलाके में असामान्य स्थिति और जरूरत को देखते हुए मोर्चा संभाल सकते हैं। उन्हें राज्य पुलिस के अधिकारियों के आदेश का इंतजार नही करना पड़ेगा। बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल की सीमा को सील कर दिया गया है।
चुनाव क्षेत्रों में मोटरसाइकिल के चलने पर रोक लगा दी गई है, लेकिन स्कूल के बच्चों को ले जाने, ले आने या आपात सेवा में छूट दी गई है। किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल का उपयोग थाने की इजाजत के बिना नही की जा सकती। राज्य मे 23 अप्रैल को प्रथम चरण में 16 जिलों में विधानसभा की 152 सीटों पर चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया। पहले चरण में कुल 14 सौ 75 उम्मीदवारों के बीच जोर आजमाइश होगी। उनमें 167 महिला उम्मीदवार है। 488 निर्दलीय उम्मीदवार है।
कूचबिहार, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, कालिंपोंग, दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले में वोट होगा। चुनाव आयोग के आदेश पर अभी तक 135 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। कूचबिहार, मुर्शिदाबाद, मालदा और दक्षिण चौबीस में कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ के लिए मुहिम चलाई गई।
यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-plans-korea-enclave-to-boost-investment/176106