प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

बीएलओ विरोध के आगे झुका चुनाव आयोग

बीएलओ विरोध के आगे झुका चुनाव आयोग, वोटरों के दस्तावेज़ सत्यापन का काम लिया वापस

आखिर में चुनाव आयोग को बीएलओ के विरोध को देखते हुए कदम पीछे करना पड़ा। बीएलओ को अब वोटरों की तस्वीरों और दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करना पड़ेगा।

बीएलओ विरोध के आगे झुका चुनाव आयोग वोटरों के दस्तावेज़ सत्यापन का काम लिया वापस

Election Commission Relents After BLO Protests, Withdraws Task of Voters |

कोलकाता। आखिर में चुनाव आयोग को बीएलओ के विरोध को देखते हुए कदम पीछे करना पड़ा। बीएलओ को अब वोटरों की तस्वीरों और दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करना पड़ेगा। चुनाव आयोग ने बीएलओ द्वारा गणना फॉर्म और उसे डाटा एंट्री करने के काम दिए गए समय में पूरा करने के बाद भी उन्हें एकाएक वोटरों की तस्वीरों और दस्तावेजों के सत्यापन का काम सौंप दिया था। बीएलओ ने कोलकाता समेत राज्य के तमाम हिस्सों में  इसका विरोध किया था। वोटरों के तस्वीरों और दस्तावेजों के सत्यापन के काम से बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार और हमला होने की संभावना बढ़ गई थी। इस पर राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने भी चिंता जताई थी।

चुनाव आयोग ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

बीएलओ अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार और हमले की घटनाओं से डरे हुए और आतंकित हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से अपनी सुरक्षा की मांग करते रहे हैं। इस मांग को लेकर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने बीएलओ की ओर से कई बार विरोध-प्रदर्शन भी किया गया। बीएलओ के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और हमले की घटना को  चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है और उसने सभी जिला चुनाव अधिकारियों को आदेश दिया है कि बीएलओ से साथ दुर्व्यवहार और हमले की घटना होने पर वे तत्काल एफआईआर दर्ज करें और पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दें।

बीएलओ से दुर्व्यवहार के बाद जागी चुनाव आयोग

सूत्रों के अनुसार राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर बीएलओ की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया था। लेकिन उनके पत्र का कोई नतीजा नहीं हुआ। चुनाव आयोग भी मौन था। लेकिन जब उत्तर चौबीस परगना जिले के फलता मे महिलाओं द्वारा चुनाव आयोग द्वारा भेजे के गए विशेष पर्यवेक्षक सी गुरुगन के साथ दुर्व्यवहार किया गया तब चुनाव आयोग को बीएलओ और चुनाव अधिकारियो को सुरक्षा की फिक्र हुई।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/political-battle-between-bjp-and-tmc-has-intensified-over-salt-lake-stadium-inci/101158

सॉल्ट लेक स्टेडियम की घटना को लेकर BJP-TMC में सियासी घमासान हुआ तेज

Related to this topic: