प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इस्तीफा देने के इच्छुक बीएलओ के आवेदनों की...

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में भेजेगा और 80 माइक्रो ऑब्जर्वर

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में एसआईआर के कार्यों को समय पर निपटाने के लिए और 80 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त करेगा। अब तक करीब 4200 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा चुके है।

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में भेजेगा और 80 माइक्रो ऑब्जर्वर

फाइल फोटो |

कोलकाता। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में एसआईआर के कार्यों को समय पर निपटाने के लिए और 80 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त करेगा। अब तक करीब 4200 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा चुके है। इधर राज्य में इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर कर आवेदन देने वाले बीएलओ की संख्या पांच हजार से ज्यादा हो गई है।

लक्ष्य के अनुसार नहीं हो पाया है एसआईआर का कार्य

मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों के अनुसार एसआईआर का कार्य जितना हो जाना चाहिए था, उतना नहीं हो पाया है। एसआईआर के पहले चरण में गणना फॉर्मं के कार्य समय पर हो गए थे लेकिन दूसरे चरण में वोटरों की सुनवाई के कार्य में बाधाएं खड़ी हो रही है। सुनवाई के कार्य में वोटरों और बीएलओ के विरोध और असहयोग की वजह से कार्य बाधाएं आई हैं।

एक ही वोटरों को दो-दो बार बुलाए जाने से बढ़ रहा कार्य का बोझ

सूत्रों का कहना है कि सुनवाई में एक ही वोटरों को एक से अधिक बार बुलाया जा रहा है और सुनवाई की जा रही है। इससे बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ और दूसरे चुनाव अधिकारियों को कार्य के बोझ बढ़े हैं। सुनवाई में मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड के अमान्य कर दिए जाने के कारण वोटरों और चुनाव अधिकारियों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। केवल एडमिट कार्ड जमा करने वाले वोटरों की तादाद कम नहीं है।

बड़ी संख्या में बीएलओ दे रहे इस्तीफे का आवेदन

सूत्रों के मुताबिक उत्तर चौबीस परगना के देगंगा में करीब 200, स्वरूपनगर में करीब 53, डोमजूर में करीब 17 बीएलओ ने इस्तीफा देने का आवेदन दिया। हर जिले में इस्तीफा के लिए आवेदन देने वाले बीएलओ की संख्या लगातार बढ़ने की ही संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-mamata-banerjee-criticized-central-agencies-in-front-of-the-judges/105344

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने न्यायाधीशों के समक्ष की केंद्रीय एजेंसियों की आलोचना

Related to this topic: