प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

EC ने MP के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है।

राज्यसभा में मध्य प्रदेश की तीन सीटों के लिए 18 जून को होगा चुनाव, परिणाम शाम 5 बजे

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मप्र की 3 सीटों के लिए चुनाव का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इन सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान कराया जाएगा।

 राज्यसभा में मध्य प्रदेश की तीन सीटों के लिए 18 जून को होगा चुनाव परिणाम शाम 5 बजे

Elections for three Rajya Sabha seats from Madhya Pradesh will be held on June 18, results will be declared at 5 pm |

भोपाल (मध्य प्रदेश)। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मप्र की 3 सीटों के लिए चुनाव का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इन सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी। नामांकन 8 जून तक कर सकेंगे। 18 जून को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और परिणाम 18 जून को ही शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की 3 सीटों पर टिकीं नजरें

इस चुनावी घोषणा में मध्य प्रदेश कोटे की राज्यसभा की तीन सीटें भी शामिल हैं। यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण ये सीटें खाली हो रही हैं। मध्य प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सीट के लिए दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

भाजपा की क्या है रणनीति

सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गई है। इस चुनाव में देश के कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह शामिल हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सतना में फूड पॉइजनिंग से 7 साल के बच्चे की मौत, 3 लोग बीमार

Related to this topic: