प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खुनुवा बॉर्डर पर अतिक्रमण हटाने की मोहलत

खुनुवा बॉर्डर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान, एक सप्ताह की मोहलत

सिद्धार्थनगर के भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवा बॉर्डर पर गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

 खुनुवा बॉर्डर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान एक सप्ताह की मोहलत

Encroachment Removal Drive at Khunwa Border, One-Week Deadline |

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर के भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवा बॉर्डर पर गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ माधुर्य यादव और एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट नितेश के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

नो मेंस लैंड के पास हटाया अस्थायी अतिक्रमण

संयुक्त टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या 556 से 555 के बीच नो मेंस लैंड से करीब 15 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में किए गए अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया। स्थायी अतिक्रमण करने वालों को इसे स्वयं हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर संयुक्त टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए स्थायी अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।

खुनुवा कस्बे में भी चिन्हांकन

खुनुवा कस्बे में मुख्य मार्ग के दोनों ओर नवीन परती, लोक निर्माण विभाग की जमीन और रास्ते पर किए गए अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण को भी चिन्हित किया गया। संबंधित लोगों को सार्वजनिक भूमि और रास्तों से अतिक्रमण निर्धारित समय में हटाने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त टीम रही मौजूद

अभियान के दौरान एसएसबी के एसआई हनुमान उपाध्याय, खुनुवा चौकी प्रभारी सुरेश यादव, राजस्व निरीक्षक भोला चौधरी, लेखपाल आशीष संगम, विजय, नितीश समेत राजस्व, पुलिस और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जेल में कैदी बने शिक्षक, साथी बंदियों को पढ़ाकर दे रहे शिक्षा की रोशनी

Related to this topic: