प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

इटावा में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म की

इटावा में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार

इटावा में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।

इटावा में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश एक आरोपी गिरफ्तार

File Photo |

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी शौच के लिए खेतों की ओर गई थी और बाद में लहूलुहान हालत में पाई गई। परिवार के आरोप के मुताबिक, चार युवकों ने किशोरी को दबोचा, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर एकत्रित हुए और पीड़िता को तुरंत उपचार के लिए पास के अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच तेज कर दी है। मौके से जुटाए गए प्रारंभिक साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पीड़िता की ओर से छेड़छाड़ की तहरीर मिली है, लेकिन साक्ष्यों के हिसाब से आवश्यक करवाई और कड़ी धाराएं लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज, आसपास के ग्रामीणों के बयानों और अन्य फॉरेंसिक सबूतों की जांच कर रही है।

पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी मदद देने का दिया आश्वासन

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाकर सैंपल फॉरेंसिक परीक्षण के लिए भी भेज दिए हैं ताकि घटनाक्रम की पूर्णता से पुष्टि हो सके। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी मदद दी जाएगी। गांव के लोगों में इस वारदात के खिलाफ काफी गुस्सा है। लोगों ने महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग तेज कर दी है। 

ये भी पढ़ें- यूपी बनेगा ग्लोबल टेक हब: सीएम योगी का बड़ा फैसला, नोएडा में 'प्रगति' और लखनऊ-नोएडा में बनेंगे 'यू-हब'
 

Related to this topic: