प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पांच लाख की रकम और वायरल वीडियो की धमकी

इटावा में शादी का झांसा देकर पांच लाख हड़पने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इटावा में शादी का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

इटावा में शादी का झांसा देकर पांच लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Man Accused of Cheating Woman of Rs 5 Lakh Arrested |

इटावा (उत्तर प्रदेश)। इटावा के बसरेहर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से पांच लाख रुपये हड़पने, मारपीट करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकदमे में राजीनामा कराने के लिए पीड़िता के रिश्तेदारों से मिलने लोहिया पुल के पास पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी प्रदीप कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि प्रदीप ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। महिला के पति की मौत के बाद उसे मिले पांच लाख रुपये के मुआवजे की रकम भी कथित तौर पर आरोपी ने अपने और अन्य लोगों के बैंक खातों में स्थानांतरित करा ली।

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। इन्हें इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

आरोपी को न्यायालय में किया पेश

उपनिरीक्षक अलख निरंजन ने बताया कि प्रदीप कुमार निवासी कहारान पुल, थाना कोतवाली को लोहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:   बहराइच में डंपर से टकराई तेज रफ्तार रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत चार गंभीर घायल

Related to this topic: