प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में दिसंबर 2028 हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा..

यूपी में दिसंबर 2028 हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से स्वच्छ जल

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को नल से...

यूपी में दिसंबर 2028 हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से स्वच्छ जल

यूपी में दिसंबर 2028 हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से स्वच्छ जल |

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। केंद्र और राज्य सरकार ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए जलजीवन मिशन के तहत 28 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव व कार्यकारी निदेशक प्रभास कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन 2.0 में जल गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विंध्य और बुंदेलखंड में पानी की जांच कर उसे पीने योग्य बनाया जा रहा है।

प्रभास कुमार ने बताया कि जलजीवन मिशन को गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बजट तय किया है। करीब 28 हजार करोड़ रुपये के बजट से से ग्रामीण इलाकों के अधूरे पेयजल कार्य पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 2.43 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव व कार्यकारी निदेशक ने बताया कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए 13,425 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। प्रदेश सरकार वर्ष 2026-27 में ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को करीब 15 हजार करोड़ रुपये देगी। सरकार का लक्ष्य 2.62 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाना है। 

प्रदेश सरकार और केंद्रीय पेयजल व स्वच्छता विभाग के बीच समझौता हो चुका है। यह समझौता जल जीवन मिशन 2.0 के लिए हुआ है। इसके तहत योजना की समय सीमा दिसंबर 2028 तक बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-post-blocking-row-it-ministry-denies-role/203587

Related to this topic: